शिवहर में बेखौफ अपराधी, मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया पति को गोलियों से भूना

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jun, 2022 04:38 PM

head husband shot dead in sheohar

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहुआ पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया...

शिवहरः बिहार में शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की सुबह रोहुआ पंचायत की मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रोहुआ पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी के पति सुबोध राय सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल सुबोध को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!