सारणः पति के दूसरी महिला के साथ थे अवैध संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो गला दबाकर कर दी हत्या

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Dec, 2021 05:53 PM

husband strangled his wife to death

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पयारेपुर गांव निवासी रंजीता कुमारी का विवाह लगभग 14 माह पूर्व सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलूटोला राजा छपरा गांव निवासी रामप्रसाद भारती के पुत्र रमेश भारती के साथ...

छपराः बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या गला दबा कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के पयारेपुर गांव निवासी रंजीता कुमारी का विवाह लगभग 14 माह पूर्व सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदलूटोला राजा छपरा गांव निवासी रामप्रसाद भारती के पुत्र रमेश भारती के साथ हुआ था।

विवाह के बाद भी रमेश का अवैध सम्बन्ध एक दूसरी महिला से था। जिसका विरोध पत्नी के द्वारा किया जाता था। इसी को लेकर दंपति में अक्सर लड़ाई होती है। पारिवारिक कलह से परेशान रंजीता कुमारी एक दिन पति को छोड़कर अपने मायके भी चली गई। सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों के बाद रंजीता कुमारी के मायके वालों के द्वारा सुलह कराने के बाद रंजीता कुमारी अपने ससुराल वापस लौट गयी थी। रंजीता के मायके वालों को आज यह सूचना प्राप्त हुई कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों के साथ ही मुफस्सिल थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची तो रंजीता कुमारी का शव घर के आंगन में पाया जबकि उसका पति गायब था। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!