लोकसभा चुनाव में BJP के टिकट पर 3 प्रत्याशी पहली बारी आजमा रहे अपनी किस्मत, जानिए पार्टी ने किन्हें दिया मौका

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Mar, 2024 02:49 PM

in bihar 3 bjp candidates are in lok sabha election arena for the first time

सूची के अनुसार, सासाराम (सु) से शिवेश राम, बक्सर से मिथिलेश तिवारी और नवादा से विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा चुनाव के रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बदले पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को...

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में तीन प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में ताल ठोकते नजर आएंगे। बिहार के लिए भाजपा ने अपने सभी 17 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 

अश्विनी चौबे के बदले मिथिलेश तिवारी को बनाया उम्मीदवार 
सूची के अनुसार, सासाराम (सु) से शिवेश राम, बक्सर से मिथिलेश तिवारी और नवादा से विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा चुनाव के रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बदले पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। अश्निनी चौबे लगातार दो बार वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में बक्सर संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए हैं। वहीं, सासाराम (सु) से छेदी पासवान के बदले पूर्व विधायक शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया गया है। छेदी पासवान ने चार बार सासराम संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व किया है। 

नवादा से विवेक ठाकुर को मिला टिकट 
वर्ष 1989 और वर्ष 1991 में छेदी पासवान सासाराम सीट पर जनता दल के टिकट पर निर्वाचित हुए। छेदी पासवान ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में भी भाजपा के टिकट पर सासाराम सीट से जीत हासिल की। सीटों के तालमेल के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कोटे से भाजपा के हिस्से में आई नवादा सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी. ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सासंद विवेक ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!