CM नीतीश का निर्देश- नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बरतें विशेष सावधानी

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Jun, 2020 10:51 AM

instructions of cm nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए अधिकारियों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए अधिकारियों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

नीतीश ने राज्य में लगातार हो रही वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। नदियों के जलग्रहण क्षेत्र पर विशेष नजर रखें।

सीएम ने कहा कि सभी तटबंधों की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बाढ़ की स्थिति में जिन-जिन स्थानों पर ज्यादा परेशानी हुई थी वहां पर विशेष चौकसी बरतें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!