बिहार विधानसभा उपचुनावः JAP ने की महागठबंधन को समर्थन देने की घोषणा

Edited By Nitika, Updated: 19 Oct, 2022 01:47 PM

jap announces support for mahagathbandhan

जन अधिकार पार्टी (जाप-लो.) ने बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की।

 

 

पटनाः जन अधिकार पार्टी (जाप-लो.) ने बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन को समर्थन देने की घोषणा की।

जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव में हमारे कार्यकर्ता महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे तथा आम लोगों से भाजपा को रोकने की अपील करेंगे।

कुशवाहा ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जाप ने आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोटों के बिखराव को रोकने के लिए महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सीटों की संख्या एवं इसकी तालमेल के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अधिकृत कर दिया गया है। यादव महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से इस संदर्भ में बात करेंगे।

जाप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने बोधगया में संपन्न मंथन शिविर में यह निर्णय लिया था कि लोकसभा की 11 और विधानसभा की 100 सीटों को चयनित कर इसकी तैयारी करेगी। इस दिशा में पार्टी ने पहल कर दी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए 05 नवंबर से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत होगी, जो चरणबद्ध तरीके से पूरे बिहार के सभी 40 संगठन जिलों में आयोजित होगी।

कुशवाहा ने कहा कि आम लोगों से रूबरू होने तथा उनकी समस्याओं को सुनने समझने एवं निराकरण हेतु पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव 10 नवंबर से आम सभा के माध्यम से जन संवाद कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरू से नोटबंदी और बेनामी संपत्ति के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है, जिसका असर अब दिखने लगा है। नोटबंदी के खिलाफ उच्चतम न्यायालय ने रिजर्व बैंक (आरबीआई) और केंद्र सरकार को तलब किया है। वहीं, बेनामी संपत्ति का भी खुलासा दिन-प्रतिदिन होते जा रहा है। उनकी पार्टी लगातार जन समस्याओं से जुड़े हुए तमाम मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!