कुशवाहा ने नीतीश कुमार की पार्टी JDU को बताया 'जनाजा पार्टी', कहा- जनाजा पार्टी के मुखिया है Nitish

Edited By Nitika, Updated: 20 Mar, 2023 12:31 PM

kushwaha told jdu janaza party

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का विरासत बचाव नमन यात्रा के दौरान भोजपुर जिले के हसनबाजार और जगदीशपुर में गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। साथ ही हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर कुशवाहा का स्वागत...

 

आरा(राकेश कुमार): राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का विरासत बचाव नमन यात्रा के दौरान भोजपुर जिले के हसनबाजार और जगदीशपुर में गाजे-बाजे और घोड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। साथ ही हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर कुशवाहा का स्वागत किया।

PunjabKesari

राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यंत्री तेजस्वी यादव को खुले मंच से ललकारा है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले जो स्थिति थी, पुनः उसी बिहार को बनाने की कोशिश की जा रही है और बिहार का नाश करने पर तुले है। कुशवाहा ने कहा कि मैं जदयू में जदयू जिंदाबाद करने गया था लेकिन नीतीश कुमार खुद लालटेन छाप के जिंदाबाद का नारा जप रहे हैं।

वहीं रालोजद ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी अब जदयू नहीं रही, वो अब जनाजा पार्टी हो गई है, जिसके मुखिया खुद नीतीश कुमार है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान बिहार की जनता से जो समर्थन मिल रहा है, उससे लग रहा है कि बिहार अब 2005 वाली स्थिति से नहीं गुजरेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!