महिला आरक्षण बिल एक चुनावी लॉलीपॉप, श्रम संसाधन मंत्री का BJP पर हमला

Edited By Nitika, Updated: 24 Sep, 2023 01:22 PM

labor resources minister attack on bjp

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल सिर्फ एक चुनावी लॉलीपॉप है, जिसे पिछड़ा, अति पिछड़ा, किसान और मजदूर सभी वर्ग के लोग समझ रहे हैं।

पटनाः बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल सिर्फ एक चुनावी लॉलीपॉप है, जिसे पिछड़ा, अति पिछड़ा, किसान और मजदूर सभी वर्ग के लोग समझ रहे हैं।

श्रम विभाग श्रमिकों के द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसको लेकर श्रम संसाधन मंत्री सह कैमूर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम शनिवार की दोपहर कैमूर आगमन के दौरान मोहनिया के मछनहट्टा गांव में राजद नेता सुबास यादव के घर पहुंचे, जहां भभुआ राजद विधायक भरत बिंद सहित सैकड़ों की संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि महिला आरक्षण बिल भाजपा का एक चुनावी लॉलीपॉप है। आरक्षण बिल लाने से पहले भाजपा को एक सर्वे करना चाहिए था और जो महिला पिछड़ी है, आरक्षण का मतलब यह होता है कि उन समुदाय के लोगों को आगे बढ़ाना अति पिछड़ा वर्ग की महिला पिछड़ी हुई है तो उनको विशेष आरक्षण देकर उनको आगे बढ़ाना चाहिए।

वहीं श्रम संसाधन मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से एनडीए के साढ़े 9 साल की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी व अन्य चीजें बढ़ी हैं, इसको नौजवान, बेरोजगार, किसान, पिछड़ा और अति पिछड़ा सभी लोग समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में मोदी जी और एनडीए को पूरी तरह खत्म कर देना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!