LJP बिहार में NDA का हिस्सा नहीं, भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूटः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Oct, 2020 10:17 AM

ljp not part of nda in bihar sushil modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा नहीं है और इस मुद्दे पर कहीं कोई भ्रम नहीं है। बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूट है।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा नहीं है और इस मुद्दे पर कहीं कोई भ्रम नहीं है। बिहार में भाजपा-जदयू का गठबंधन अटूट है।

सुशील मोदी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भी लोजपा (LJP) ने अलग चुनाव लड़ा था तथा बिहार में भी वह राजग का हिस्सा नहीं है और इस मुद्दे पर कहीं कोई भ्रम नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे या गैर-राजग दलों के प्रत्याशी अगर प्रधानमंत्री के नाम और तस्वीर का उपयोग करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन के साथ ‘हम' और ‘वीआईपी' जैसे दल हैं।

भाजपा द्वारा नौ नेताओं को निष्कासित किए जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा या गठबंधन के अन्य दलों के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे पार्टी नेताओं को निकालने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व की ओर से ऐसे लोगों को पहले ही चेता दिया गया था। जिन लोगों ने पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया है, अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!