रेलवे इंजीनियर की बालकनी में फंदे से लटका मिला नौकरानी का शव, परिजनों का आरोप- रेप के बाद की गई हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 17 May, 2022 05:31 PM

जानकारी के अनुसार, मामला पटना में पत्रकार नगर थाना के तहत जनता फ्लैट का है। बताया जा रहा है कि जूनियर इंजीनियर हरे कृष्ण मुरारी इस फ्लैट के तीसके तल्ले में अपने परिवार के साथ रहता था इंजीनियर की पत्नी नर्स हैं। उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल के लिए...

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे इंजीनियर के फ्लैट की बालकनी में उनकी नौकरानी की लाश बरामद हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। युवती के परिजनों का कहना है कि रेप के बाद हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला पटना में पत्रकार नगर थाना के तहत जनता फ्लैट का है। बताया जा रहा है कि जूनियर इंजीनियर हरे कृष्ण मुरारी इस फ्लैट के तीसरे तल्ले में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इंजीनियर की पत्नी नर्स हैं। उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल के लिए युवती को रखा था। वहीं इसी फ्लैट की बालकनी में इस युवती की फंदे से लटकी हुई लाश बरामद हुई। शव मिलने के बाद गस्साए लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद रेलवे इंजीनियर अपने परिवार समेत वहां से फरार हो गए।

दरअसल, युवती के परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने इंजीनियर के घर के बाहर ही आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। उधर,  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!