Edited By Swati Sharma, Updated: 22 Jun, 2023 06:32 PM
बिहार में अपराधियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को...
गया: बिहार में अपराधियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के ठनठनिया मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक उपेंद्र सिंह तरमा बाजार से देर शाम घर लौटते थे। बुधवार की रात भी उपेंद्र सिंह रोज की तरह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी बीच चारपहिया सवार 4 से अधिक अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वजीरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो गांव के कुछ लोगों के साथ उपेंद्र सिंह की अदावत चल रही थी। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है।