Bihar News: भाजपा ने अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा को राज्यसभा उपचुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

Edited By Nitika, Updated: 21 Aug, 2024 08:47 AM

manan kumar has been made the candidate for the rajya sabha by election

भाजपा ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के वकील मनन कुमार मिश्रा को बिहार में राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गोपालगंज जिले के रहने वाले मिश्रा करीब एक दशक पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

 

पटनाः भाजपा ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय के वकील मनन कुमार मिश्रा को बिहार में राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गोपालगंज जिले के रहने वाले मिश्रा करीब एक दशक पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा के विवेक ठाकुर और राष्ट्रीय जनता दल की मीसा भारती के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में राज्यसभा की दो सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा दूसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा नीत राजग के उम्मीदवार हैं। राजग के दोनों उम्मीदवारों के बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव में बिहार के लिए राजग के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले के अनुसार, कुशवाहा की पार्टी को संसद में एक सीट और राज्य विधान परिषद में एक सीट मिलनी थी।

वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख ने काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसे उन्होंने 2014 में राजग के उम्मीदवार के रूप में जीता था। इस बार इस सीट से भाकपा माले के राजा राम कुशवाहा ने जीत हासिल की और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह (निर्दलीय उम्मीदवार) दूसरे स्थान पर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!