Edited By Ramanjot, Updated: 18 May, 2025 05:21 AM

बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में वट सावित्री व्रत का खास महत्व है। यह व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है।
Mehndi Designs for Vat Savitri Vrat: बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में वट सावित्री व्रत का खास महत्व है। यह व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक वस्त्र पहनकर पूर्ण श्रृंगार करती हैं और मेहंदी लगाना इस श्रृंगार का अहम हिस्सा होता है। खासकर बिहार की महिलाएं इस दिन अपने हाथों में खूबसूरत और सांस्कृतिक डिजाइंस की मेहंदी रचाती हैं, जिनमें कैरी (पैस्ले) डिज़ाइंस सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। अगर आप भी इस पर्व पर कुछ नया और सुंदर ट्राय करना चाहती हैं, तो यहां हम आपको दिखा रहे हैं कैरी मेहंदी की कुछ चुनिंदा डिजाइंस जो पारंपरिक और ट्रेंडी दोनों हैं।
कैरी मेहंदी डिजाइंस की खास बात | ,Bridal Kairi Mehndi 2025
कैरी मेहंदी भारतीय पारंपरिक कला का अहम हिस्सा मानी जाती है। आम के आकार की यह डिजाइन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में भी बेहद लोकप्रिय है। कैरी को सुंदरता और शुभता का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि यह आज भी हर खास मौके पर महिलाओं की पसंद बनी हुई है।

कैरी बेल डिजाइन | Latest Mehndi Designs for Vat Savitri Vrat
अगर आप सादगी और सौंदर्य का संतुलन चाहती हैं तो कैरी बेल डिजाइन बेस्ट है। पतली या चौड़ी बेलों में बनाई गई कैरियां हाथों की शोभा को दोगुना कर देती हैं।

मॉडर्न कैरी पैटर्न | Latest Paisley Mehndi Design
कैरी डिजाइन को आप मॉडर्न टच भी दे सकती हैं। इसके लिए इसके अंदर पोल्का डॉट्स, एब्सट्रैक्ट शेप्स या क्रिएटिव शैवरॉन पैटर्न जोड़ा जा सकता है, जो ट्रेडिशनल और ट्रेंडी लुक का कॉम्बिनेशन पेश करता है।

अरेबिक कैरी मेहंदी | Arabic Keri Mehndi Style
अरेबिक स्टाइल की मेहंदी में जब कैरी को फ्लोरल, जाली और बॉर्डर डिजाइंस के साथ मिलाया जाता है, तो हाथों को बेहद एलिगेंट और आकर्षक रूप मिलता है। यह डिजाइन खासतौर पर युवतियों के बीच लोकप्रिय है।

कैरी मोटिफ मेहंदी | ,Kairi Motif Back Hand Mehndi
यह डिजाइन पारंपरिक होते हुए भी बेहद रचनात्मक होती है। इसमें कैरी के साथ पत्तियां, फूल और पेड़ की आकृति शामिल की जा सकती है। यह डिजाइंस उम्रदराज महिलाओं से लेकर युवतियों तक सभी के लिए उपयुक्त हैं।

बैक हैंड कैरी डिजाइन | Traditional Mehandi for Vat Savitri
हाथों की पिछली ओर कैरी की बेल या मोटिफ डिजाइन बहुत ही स्टाइलिश लगती है। आप दो उंगलियों तक डिजाइन बना सकती हैं या सिर्फ एक उंगली को कवर करते हुए नीचे बेल फैला सकती हैं।

जालीदार कैरी डिजाइन | Bridal Kairi Mehndi 2025
आजकल जाली और कैरी के मिश्रण से बनी डिजाइंस खूब चलन में हैं। इनमें कैरी के अंदर या उसके चारों ओर बारीक जालीदार पैटर्न बनाया जाता है, जो बहुत ही फाइन और खूबसूरत दिखता है।
