"नीतीश महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे, तेजस्वी केवल आराम करने वाले नेता", मंत्री नितिन नवीन का राजद नेता पर अटैक

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Dec, 2024 05:12 PM

minister nitin naveen attacks tejashwi

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की होने वाली संवाद यात्रा पर 250 करोड़ रुपये खर्च होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सवाल उठाए हैं। वहीं, इस पर बिहार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने पलटवार किया...

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की होने वाली संवाद यात्रा पर 250 करोड़ रुपये खर्च होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सवाल उठाए हैं। वहीं, इस पर बिहार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस हमेशा जनता के मुद्दों पर रहा है, और उनकी यात्राओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और जागरूक करना है।

'तेजस्वी को केवल आराम करने की आदत'
मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि तेजस्वी यादव को केवल आराम करने की आदत है। वे महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ हैं, क्योंकि उन्हें रिमोट से काम करवाने की आदत है, जो पहले लालू यादव के समय में हुआ करता था। नगर विकास मंत्री ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी यात्रा कर रहे हैं, और इसमें विरोध की क्या बात है? उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी नहीं चाहते कि महिलाएं जागरूक हों और सशक्त बनें, इसलिए वे इस पहल का विरोध कर रहे हैं।

बता दें कि तेजस्वी यादव की ओर से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!