Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Jul, 2023 12:42 PM
#BiharNews #KatiharNews #BiharPolitics #PoliticalNews #SurendraYadav
बेंगलुरु की बैठक में यह तय किया गया कि विपक्षी दलों के गठबंधन का नया नाम 'इंडिया' होगा। इसके बाद सूत्रों के हवाले से खबर आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन का नया नाम पसंद...
कटिहार: बेंगलुरु की बैठक में यह तय किया गया कि विपक्षी दलों के गठबंधन का नया नाम 'इंडिया' होगा। इसके बाद सूत्रों के हवाले से खबर आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गठबंधन का नया नाम पसंद नहीं हैं। उन्हें यह नाम 'एनडीए' के समान लगता हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने इसका खंडन भी कर दिया कि हम सब एकजुट है। सभी के सहमति से यह नाम रखा गया है। मगर एनडीए बनाम इंडिया ने सूबे के काबीना मंत्री को कन्फ्यूज कर डाला। मंत्री सुरेन्द्र यादव आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत के दावे की जगह एनडीए गठबंधन के जीत करने लगे।