22 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा विपक्ष

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Jul, 2024 01:44 PM

monsoon session of bihar legislature will begin from july 22

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विधान मंडल का सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है।बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा, जोकि 26 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें होगी।

पटना: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा, जोकि 26 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान कुल 5 बैठकें होगी। पिछली बार की तरह इस बार भी सत्र की अवधि कम होगी। बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विधान मंडल का सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है।

अनुपूरक बजट भी होगा पेश
मिली सूचना के मुताबिक, इस बार का मानसून सत्र 5 दिनों का होगा। मानसून सत्र के दौरान राज्यपाल द्वारा स्वीकृत अध्यादेशों की प्रति को सदन के पटल पर रखने के साथ ही दोनों सदनों में 22 जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा। सदन में पहले दिन दिवंगत सदस्यों को शोक श्रद्धांजलि देने के बाद 23 जुलाई की सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही रोकी जाएगी। मॉनसून सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश होगा। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला सत्र होगा। इस दौरान विपक्षी निश्चित तौर पर दल हमलावर दिखाई देगी।

विपक्ष सत्ता पक्ष का करेगा घेराव  
बिहार में बढ़ते हुए अपराध को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष की घेराबंदी कर सकता है। साथ ही साथ राज्य के अंदर लगातार गिर रहे निर्माणाधीन पुल, रोजगार के सवाल और पेपर लीक जैसे मामलों पर विरोधी पक्ष सत्ता पक्ष पर हमला करने की कोशिश करेगा। बता दें कि सत्र के दौरान विधानसभा के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!