राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और अमित शाह ने दी बिहार दिवस पर शुभकामनाएं, ट्वीट कर दिया ये संदेश

Edited By Nitika, Updated: 22 Mar, 2023 12:02 PM

murmu modi and shah gave best wishes on bihar day

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

 

नई दिल्ली/पटनाः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएंः मुर्मू
मुर्मू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। भगवान महावीर, भगवान बुद्ध और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी यह गौरवमयी धरती, लोकतंत्र की जननी भी है। बिहार के परिश्रमी व प्रतिभावान लोग विकास और समृद्धि की नई गाथाएं लिखेंगे, यह मेरा दृढ़ विश्वास है।''

सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई!... मोदी
मोदी ने कहा, ‘‘बिहार दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई! अपने समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध बिहार के लोग देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। अपनी लगन और कठिन परिश्रम से उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है।''

सभी को ‘बिहार दिवस' की शुभकामनाएंः शाह
वहीं शाह ने कहा, ‘‘सभी को ‘बिहार दिवस' की शुभकामनाएं। प्राचीन काल से ही बिहार भारतवर्ष की शिक्षा और नीतियों का केंद्र रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत के इस सिरमौर की प्रतिष्ठा, संपन्नता और वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं। प्रदेशवासियों की निरंतर खुशहाली की कामना करता हूं।''
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!