छठ महापर्व पर सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रही मुस्लिम महिलाएं, पूजा के लिए बना रहीं बद्धि माला

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Nov, 2023 02:08 PM

muslim women making mala in bhagalpur

दरअसल, भागलपुर के काजीचक की रहने वाली सलीमा खातून, यास्मीन और छोटे-छोटे बच्चे छठ पूजा के लिए बद्धि बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्हें बाजारों और लोगों से ऑर्डर भी मिल रहे हैं। मुस्लिम महिलाएं बद्धि माला बनाने के दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रख...

भागलपुर: लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार से लेकर पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस महापर्व की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें न जाति देखी जाती है न ही धर्म। हर धर्म के लोग अपने-अपने तरीके से इस महापर्व में सहभागिता देते हैं। ऐसा ही कुछ बिहार के भागलपुर में देखने को मिल रहा है, जहां मुस्लिम महिलाएं छठ में चढ़ने वाले बद्धि माला का निर्माण कर रही हैं।

PunjabKesari

दरअसल, भागलपुर के काजीचक की रहने वाली सलीमा खातून, यास्मीन और छोटे-छोटे बच्चे छठ पूजा के लिए बद्धि बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्हें बाजारों और लोगों से ऑर्डर भी मिल रहे हैं। मुस्लिम महिलाएं बद्धि माला बनाने के दौरान शुद्धता का विशेष ध्यान रख रही हैं। बद्धि निर्माण करने वाली महिलाएं बताती हैं कि दर्जनों मुस्लिम परिवार इस माला को बनाते हैं। पुश्तैनी काम है और ये काम कई सालों से होता आ रहा है। 

PunjabKesari

महिलाओं ने बताया कि काजीचक, लोहापट्टी, हुसैनाबाद और नाथनगर की दर्जनों मुस्लिम महिलाएं पर्व के मौके पर बद्धि का निर्माण करती हैं। यहां हिन्दू-मुस्लिम में कोई भेदभाव नहीं है।  हम लोग भी इस पर्व की महत्ता को मानते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!