जमुई में नक्सली नरेश यादव गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Apr, 2021 03:22 PM

naxalite naresh yadav arrested in jamui

जमुई जिले में सूचना के आधार पर खैरा थाना, चरकापत्थर थाना की पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने संयुक्त रूप में छापेमारी कर नक्सली नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली की पुलिस को कई उग्रवादी घटनाओं में लंबे समय से तलाश थी। उसे...

जमुईः बिहार में उग्रवाद प्रभावित जमुई जिले के चरकापत्थर थाना की पुलिस ने गुरुवार को नक्सली नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली नरेश यादव चरकापत्थर गांव स्थित अपने घर आया हुआ है। इसी आधार पर खैरा थाना, चरकापत्थर थाना की पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने संयुक्त रूप में छापेमारी कर नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमोद मंडल ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली की पुलिस को कई उग्रवादी घटनाओं में लंबे समय से तलाश थी। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!