मंत्री मंगल पांडेय बोले- बिहार के कलाकारों को प्रोत्साहित करने की जरूरत

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Nov, 2020 11:09 AM

need to encourage bihari artists mangal

बिहार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को कहा कि राज्य के कलाकारों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा के बाद कहा कि कला के क्षेत्र में बिहारी कलाकारों को प्राथमिकता...

पटनाः बिहार कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को कहा कि राज्य के कलाकारों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। उन्होंने विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा के बाद कहा कि कला के क्षेत्र में बिहारी कलाकारों को प्राथमिकता और उन्हें इस क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया है।

मंगल पांडेय ने बिहारी कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ज्यादा तरजीह देने पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में मूल माटी की खुशबू जरूरी है ताकि दर्शक कार्यक्रम की ओर ज्यादा से ज्यादा आकर्षित हो सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी नीति बनाने की जरूरत है, जिससे अधिकृत कलाकारों को सरकार प्रोत्साहित कर सके। कलाकारों को प्रोत्साहन देने की नीति बनाने की भी जरूरत है ताकि कला-संस्कृति के क्षेत्र में बिहार का नाम रोशन हो सके। उन्होंने मधुबनी पेंटिंग को मिथिला पेंटिंग के रूप में प्रचार की जरूरत पर बल दिया। वहीं, मंत्री ने राजेन्द्रनगर स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली और इसके जीर्णोद्धार की दिशा में किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली।

पांडेय को राजगीर में बन रहे स्टेडियम के बारे में अधिकारियों ने बताया कि वहां करीब 70 प्रतिशत काम हो चुके हैं। यहां विभिन्न तरह के खेलों के प्रशिक्षण के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। साथ ही उन्होंने ग्रामीण खेल कबड्डी को और अधिक प्रोत्साहन देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने तैराकी के क्षेत्र में भी कम उम्र के बच्चों को तलाश कर उन्हें इस दिशा में प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया, ताकि इस क्षेत्र में भी बिहार तेजी से आगे बढ़े। मंत्री ने कहा कि विभाग के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया गया है। साथ ही उन्होंने नये कार्यक्रमों को लेकर पांच साल का विस्तृत रोडमैप बनाने का निर्देश भी दिया। इसके पूर्व उन्होंने म्यूजियम में रखे पौराणिक बौद्धकाल की मूर्तियों का भी अवलोकन किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!