नीतीश ने कैमूर के करकटगढ़ जलप्रपात का किया भ्रमण, बोले- ईको टूरिज्म के रूप में विकसित होगा करकटगढ़

Edited By Ramanjot, Updated: 29 May, 2022 10:38 AM

nitish inspects kaimur s karkatgarh falls

नीतीश कुमार ने शनिवार को कैमूर जिले के करकटगढ़ जलप्रपात का भ्रमण करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि करकटगढ़ जलप्रपात एक अछ्वूत और मनोरम झरना है। यह एक रमणीक स्थल है। यहां हर समय पानी रहता है और इसका फ्लो काफी तेज है। यहां बड़ी संख्या...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कैमूर जिले के करकटगढ़ जलप्रपात को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।

नीतीश कुमार ने शनिवार को कैमूर जिले के करकटगढ़ जलप्रपात का भ्रमण करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि करकटगढ़ जलप्रपात एक अछ्वूत और मनोरम झरना है। यह एक रमणीक स्थल है। यहां हर समय पानी रहता है और इसका फ्लो काफी तेज है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं और उन्हें यहां अच्छा महसूस होता है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि करकटगढ़ को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करें। पर्यटकों की सुविधा के लिए कैंटिन की व्यवस्था हो। कैंटिन चालू होने से पर्यटकों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पर्यटकों के लिए पार्किंग की सुविधा हो, इसके लिए क्षेत्र निश्चित कर पार्किंग की व्यवस्था की जाए। यहां गहन वृक्षारोपण की भी जरूरत है। जो वर्षापात होता है उसके लिए जल संचयन योजना को भी कार्यान्वित करने की आवश्यकता है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि करकटगढ़ जलप्रपात की पब्लिसिटी हो जाएगी तो यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी इन सब जगहों को दिखाने की आवश्यकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!