Corona संक्रमण से मुक्त हुए नीतीश कुमार, 26 जुलाई को पॉजिटिव पाए जाने के बाद हुए थे आइसोलेट

Edited By Nitika, Updated: 03 Aug, 2022 01:36 PM

nitish kumar freed from corona infection

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वह बिल्कुल स्वस्थ हो गई हैं। नीतीश कुमार पिछले 26 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वह बिल्कुल स्वस्थ हो गई हैं। नीतीश कुमार पिछले 26 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें 4 दिनों से बुखार था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्ट करवाई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मुख्यमंत्री तबीयत खराब होने की वजह से ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। इन चर्चाओं के बीच जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह दिया था कि जरूरी नहीं कि कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों लेकिन फिर उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। |

बता दें कि कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री आइसोलेशन में चले गए थे। लगभग 8 दिनों बाद मुख्यमंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। वह अब आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!