बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाएंगे नीतीश कुमार, जदयू अध्यक्ष ने बताई वजह

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Mar, 2021 03:41 PM

nitish kumar will not go to campaign in bengal assembly elections

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जदयू के प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के...

पटनाः जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने आज कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा के चुनाव में प्रचार करने के लिए जाने की कोई तैयारी नहीं है।

आरसीपी सिंह ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जदयू के प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पश्चिम बंगाल में हो रहे चुनाव प्रचार के लिए जाने की तैयारी नहीं है। संगठन के नेता और पश्चिम बंगाल तथा असम में जदयू की टीम अपने हिसाब से चुनाव प्रचार में लगी हुई है। पश्चिम बंगाल में जदयू 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन दिन पूर्व बिहार विधानसभा में हुई घटना पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सदन तो लोकतंत्र का मंदिर होता है और लोकतंत्र में हिंसा का कहीं भी स्थान नहीं है। सदन में मसल्स पावर नहीं बल्कि लंग्स पावर दिखाकर काम करना होता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर हुए हंगामे पर कार्रवाई के लिए अध्यक्ष सक्षम हैं।

आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू एक मर्यादित और संस्कारित पार्टी है तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान भी यही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रयास होता है कि नीतीश कुमार का संस्कार जदयू के सभी कार्यकर्ताओं में भी आए। विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार की नीतियों का विरोध करे और बंद बुलाए लेकिन बंद में लोगों पर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए तथा इस दौरान हिंसा नहीं होनी चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!