पूर्णिया में अपराधी बेलगाम, घर में सो रहे वृद्ध को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jun, 2022 04:47 PM

old man shot dead in purnia

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रुपौली थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि आझोकोपा गांव निवासी शिवजी पासवान (63) बुधवार की देर रात अपने घर के दरवाजा पर सो रहा था तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

पूर्णियाः बिहार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ अपराधी बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया जिले का है, जहां अपराधियों ने एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के रुपौली थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि आझोकोपा गांव निवासी शिवजी पासवान (63) बुधवार की देर रात अपने घर के दरवाजा पर सो रहा था तभी अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मृतक के पुत्र नवीन पासवान ने अपराधी सुनील पासवान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!