"नीतीश कुमार का खुद का ठिकाना नहीं और देश की दूसरी पार्टियों को कर रहे इकट्ठा", प्रशांत किशोर ने बोला हमला

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Jun, 2023 02:13 PM

prashant kishore attacked nitish kumar

Bihar Politics: प्रशांत किशोर ने कहा कि आज से पांच साल पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे चंद्रबाबू नायडू वो इसी भूमिका में थे जिस भूमिका में आज नीतीश कुमार आने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू उस समय बहुमत की...

Bihar Politics: बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में बीजेपी विरोधी दल शामिल होंगे। इसके लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि कांग्रेस को भी न्योता दिया है, जिसे पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने नीतीश की अगुवाई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसा है। 

"42 विधायक के साथ लंगड़ी सरकार चला रहे नीतीश"
प्रशांत किशोर ने कहा कि आज से पांच साल पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे चंद्रबाबू नायडू वो इसी भूमिका में थे जिस भूमिका में आज नीतीश कुमार आने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू उस समय बहुमत की सरकार चला रहे थे, जबकि नीतीश कुमार तो 42 विधायक के साथ आज लंगड़ी सरकार चला रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू उस दौर में पूरे देश का दौरा करके विपक्ष को एकजुट कर रहे थे। इसका नतीजा ये हुआ कि आंध्र प्रदेश में उनके सांसद घटकर 3 हो गए, सिर्फ 23 विधायक जीते और वह प्रदेश की सत्ता से ही बाहर हो गए। नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। नीतीश कुमार का खुद का ठिकाना नहीं है, आज राजद पार्टी के बिहार में जीरो एमपी है वो देश का प्रधानमंत्री तय कर रहा है। जिस पार्टी का खुद का ठिकाना नहीं है वो देश की दूसरी पार्टियों को इकट्ठा कर रहा है। 

"नीतीश का वही हाल होगा जो चंद्रबाबू नायडू का हुआ था"
हाल ही में नीतीश कुमार के हुए पश्चिम बंगाल दौरे की पोल खोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार से ये पूछना चाहिए कि क्या ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ काम करने को तैयार है? क्या नीतीश कुमार और लालू TMC को बिहार में एक भी सीट देने को तैयार हैं? आज क्या नीतीश कुमार हमसे ज्यादा ममता बनर्जी को जानते हैं? पश्चिम बंगाल में नीतीश कुमार को पूछता कौन है? आप मेरी बातों को लिखकर रख लीजिए। नीतीश कुमार का भी वही हाल होगा जो चंद्रबाबू नायडू का हुआ था। अगले चुनाव में मोदी, लालू, नीतीश, कांग्रेस में से किसी पर भरोसा मत कीजिए। मैं बिहार की जनता से गुजारिश करता हूं कि आप इन पार्टियों के चक्कर में न पड़ कर अपनी सरकार यानी कि जनता का सरकार बनाइये तभी जाकर आपका विकास होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!