सारण में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Sep, 2021 05:49 PM

prisoner serving life sentence in saran dies during treatment

पुलिस ने बताया कि जिले के परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विजय राय हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा छपरा मंडल कारा में काट रहा था। मंगलवार की देर रात उसकी तबीयत खराब होने के बाद छपरा मंडल कारा के चिकित्सक की अनुशंसा पर उसे बेहतर इलाज के...

 

छपराः बिहार में सारण जिले के छपरा मंडल कारा में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिले के परसा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विजय राय हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा छपरा मंडल कारा में काट रहा था। मंगलवार की देर रात उसकी तबीयत खराब होने के बाद छपरा मंडल कारा के चिकित्सक की अनुशंसा पर उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी जब मृतक के परिजनों को मिली तब उन्होंने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप मंडल कारा के प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाते हुए कुछ समय के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!