चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन में बोले दिलीप जायसवाल- 'राहुल गांधी दलित और पिछड़ों के नेता नहीं हैं, बल्कि....'

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Sep, 2024 10:52 AM

rahul gandhi is not a leader of dalits and backward classes

राजधानी पटना के ज्ञान भवन में शुक्रवार को भाजपा द्वारा चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,...

पटना: राजधानी पटना के ज्ञान भवन में शुक्रवार को भाजपा द्वारा चंद्रवंशी ललकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल समेत कई विधायक और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

'राहुल गांधी दलित और पिछड़ों के नेता नहीं, बल्कि....'
सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सम्राट जरासंध के वंशजों ने आज पटना में एकता दिखाई है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह दलित और पिछड़ों के नेता नहीं हैं, बल्कि भारत विरोधी, अलगाववादी, परिवारवादी और आरक्षण विरोधी नेता बन गए हैं। जायसवाल ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से ही पिछड़े और दलित वर्गों के हितों की उपेक्षा की है और अब राहुल गांधी उनके अधिकारों का विरोध कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं ने चंद्रवंशी समाज के योगदान को सराहा
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने चंद्रवंशी समाज के योगदान को सराहा और आने वाले चुनावों में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समाज के सभी वर्गों के लिए काम करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में मौजूद नेताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपने विचार रखे और भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!