Bihar News: पटाखा फोड़ने काे लेकर हुआ विवाद तो रिटायर्ड आर्मी जवान ने पड़ोसी को मारी गोली, मौत

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Nov, 2024 05:38 PM

retired soldier kills neighbour

बिहार के शेखपुरा जिले में सिरारी थानाक्षेत्र के महसार गांव में दीपावली की रात बच्चों के पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद होने पर सेवानिवृत्त फौजी ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने...

शेखपुरा: बिहार के शेखपुरा जिले में सिरारी थानाक्षेत्र के महसार गांव में दीपावली की रात बच्चों के पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद होने पर सेवानिवृत्त फौजी ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने शुक्रवार को बताया गुरुवार रात्रि दीपावली के अवसर पर गांव में पटाखा जलाने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया और उसी बीच फौजी अजय यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने पड़ोसी शिव शंकर महतो (45) पर गोली चला दी।

चौधरी ने बताया कि गोली लगने से शिव शंकर महतो की मौत हो गई जबकि किरण देवी नामक एक महिला घायल हो गई। उन्होंने बताया कि गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है तथा प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है क्योंकि घटना के बाद वह फरार हो गया। वहीं, गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!