RSS पर की गई राजद की टिप्पणी निंदनीय, ठीक से आजादी का इतिहास पढ़ें पार्टी सदस्यः सुशील मोदी

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Mar, 2022 10:39 AM

rjd s remarks on rss condemnable sushil

सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगवार और संघ जैसे देशभक्त संगठन के बारे में बिहार विधानसभा में राजद सदस्यों की टिप्प्णियां निंदनीय है। उन्हें पता होना चाहिए कि हेडगवार गांधी जी के...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया। उन्होंने राजद सदस्यों को ठीक से आजादी का इतिहास पढ़ने की नसीहत भी दी।

सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डाक्टर केशव बलिराम हेडगवार और संघ जैसे देशभक्त संगठन के बारे में बिहार विधानसभा में राजद सदस्यों की टिप्प्णियां निंदनीय है। उन्हें पता होना चाहिए कि हेडगवार गांधी जी के नेतृत्व वाले असहयोग अंदोलन में तो सक्रिय थे ही, वे क्रांतिकारी संगठनों के सम्पर्क में रह कर भी आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे।'

भाजपा सांसद ने कहा कि वर्ष 1921 में डॉ. हेडगेवार पर राजद्रोह का मुकदमा चला था। वर्ष 1930 में असहयोग में भाग लेने के कारण उनकी गिरफ्तारी हुई। उन्हें ब्रिटिश सरकार ने दो बार एक-एक साल के सश्रम कारावास की सजा दी। उन्होंने कहा कि जिनको इतिहास का सही ज्ञान नहीं, उन कम पढ़े-लिखे लोगों को संघ के बारे में अनर्गल टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!