पंचतत्व में विलीन हुए सदानंद सिंह, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Sep, 2021 03:48 PM

sadanand singh merged into panchatattva

पटना से उनके पार्थिव शरीर के कहलगांव स्थित पैतृक आवास पर पहुंचने पर परिजनों एवं आमलोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। बाद में विशाल जनसमूह के साथ उनकी शवयात्रा कहलगांव शहर का भ्रमण करते हुए श्मशान घाट पर पहुंची, जहां जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की...

 

भागलपुरः कांग्रेस के दिग्गज नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का आज भागलपुर के कहलगांव में उत्तरवाहिनी गंगा तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र शुभानंद मुकेश ने मुखग्नि दी।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और उपभोक्ता मामले राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, अखिल भारतीय कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री अशोक राम सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्व सिंह के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इसके पहले पटना से उनके पार्थिव शरीर के कहलगांव स्थित पैतृक आवास पर पहुंचने पर परिजनों एवं आमलोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। बाद में विशाल जनसमूह के साथ उनकी शवयात्रा कहलगांव शहर का भ्रमण करते हुए श्मशान घाट पर पहुंची, जहां जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बिहार पुलिस ने उल्टे शस्त्र से उन्हें सलामी दी। इसके बाद उनकी अंत्येष्टि की गई। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से बीमार चल रहे सदानंद सिंह का बुधवार की सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!