समस्तीपुर: पूर्व विधायक संत रामाश्रय ईश्वर का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Mar, 2022 06:39 PM

samastipur former mla sant ramashray ishwar passed away

​​​​​​​ईश्वर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985 से 1990 तक कांग्रेस के विधायक थे। वे सरायरंजन कालेज के संस्थापक भी थे। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर के भाजपा सांसद नित्यानंद राय, बिहार के शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय...

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं प्रमुख शिक्षाविद् संत रामाश्रय ईश्वर का आज तड़के निधन हो गया। वह करीब 90 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ईश्वर का देर रात उनके पैतृक गांव गुढमा में निधन हो गया।

ईश्वर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 1985 से 1990 तक कांग्रेस के विधायक थे। वे सरायरंजन कालेज के संस्थापक भी थे। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर के भाजपा सांसद नित्यानंद राय, बिहार के शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बैधनाथ सहनी और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह ने ईश्वर के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि संत रामाश्रय बाबू सादगी जीवन के प्रतीक थे। संत बाबू द्वारा शिक्षण संस्थाओं के स्थापना के साथ-साथ सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!