सारणः शौच के दौरान गहरे तलाब में डूबा 68 साल का वृद्ध, मौके पर मौत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Sep, 2021 06:07 PM

saran 68 year old man drowned in deep pond during defecation

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपरा गांव निवासी रघुबीर दास (68) शौच करने के लिए अपने गांव के समीप एक तालाब के निकट गए हुए थे। इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में गिर गए। इस दुर्घटना में रघुवीर दास की मौके पर ही डूबकर मौत हो गयी।

 

छपराः बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में बुधवार को तालाब में डूबकर एक वृ़द्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिपरा गांव निवासी रघुबीर दास (68) शौच करने के लिए अपने गांव के समीप एक तालाब के निकट गए हुए थे।

इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में गिर गए। इस दुर्घटना में रघुवीर दास की मौके पर ही डूबकर मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!