शाहनवाज हुसैन ने हामिद अंसारी के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- यह बर्दाश्त योग्य नहीं

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jan, 2022 04:43 PM

shahnawaz hussain called hamid ansari s statement unfortunate

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अंसारी के उप राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी उनके व्यवहार विवादित रहे हैं, जिसके लिए देश ने कभी उन्हें...

पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान को आज दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह बर्दाश्त योग्य नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अंसारी के उप राष्ट्रपति पद पर रहते हुए भी उनके व्यवहार विवादित रहे हैं, जिसके लिए देश ने कभी उन्हें क्षमा नहीं किया है। ऐसे में अंसारी का ताजा बयान बर्दाश्त योग्य नहीं है और विदेशों में उनका ऐसा आचरण शर्मसार करने वाला है।

हुसैन ने कहा कि अंसारी का यह बयान देना कि देश में असहिष्णुता बढ़ी है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, दुर्भाग्यपूर्ण है। उप राष्ट्रपति रहते हुए भी उनके व्यवहार विवादित रहे हैं, जिसके लिए देश ने कभी उन्हें क्षमा नहीं किया है, लेकिन इस बार विदेशी मंच से उन्होंने जिस तरह की बयानबाजी की है वह शर्मसार करनेवाला है। उन्होंने कहा कि देश उनकी राय को नकार रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राज्यसभा में भी अंसारी ने जिस तरह की बात कही थी, उससे पूरा देश शर्मसार हुआ था। अंसारी ने वंदे मातरम बोलने पर भी आपत्ति जताई थी। देश ने उनको उपराष्ट्रपति की कुर्सी दी और भारत के लिए उनके बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अरब में किसी कार्यक्रम में जिस तरह उन्होंने बातें रखी हैं उसे किसी तरह से बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। योग दिवस पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया, जो चिंता का विषय है। भाजपा पूर्व उपराष्ट्रपति के इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिए गए ताजा बयान पर उन्हें घेर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!