कानून व्यवस्था के साथ सांप्रदायिक एकता बनाए रखने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिकाः नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Feb, 2021 12:19 PM

statement of cm nitish

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार सैन्य पुलिस-5 परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह 2021 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले से आज की तुलना में पुलिस के काम में बहुत अंतर आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के साथ ही सांप्रदायिक एकता बनाए रखने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार सैन्य पुलिस-5 परिसर स्थित मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह 2021 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पहले से आज की तुलना में पुलिस के काम में बहुत अंतर आया है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ सांप्रदायिक एकता का माहौल कायम रखने में पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से बिहार का माहौल बदला है। कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। बिहार में कानून का राज कायम रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार ने पुलिस की सुविधाओं और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाए हैं। पिछले 15 वर्षों में 50 हजार से अधिक नियुक्तियां पुलिस में की गई हैं। 10 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। यदि पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों की और आवश्यकता होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला बटालियन का गठन किया गया। अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए स्वाभिमान बटालियन का गठन किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!