JDU के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- हार से हताश लोगों ने नीतीश पर फेंके पत्थर

Edited By Nitika, Updated: 04 Nov, 2020 02:43 PM

statement of state president of jdu on nitish

बिहार में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने मधुबनी जिले के हरलाखी में एक जनसभा के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई पत्थरबाजी की घटना की कड़ी निंदा की।

पटनाः बिहार में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने मधुबनी जिले के हरलाखी में एक जनसभा के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर की गई पत्थरबाजी की घटना की कड़ी निंदा की। साथ ही कहा कि हार से हताश लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि इस कायरतापूर्ण घटना की जितनी निन्दा की जाय वह कम होगी। उन्होंने कहा कि पहले 2 चरण के मतदान में जनता का रुझान देख अपनी निश्चित हार से हताश, निराश और बेचैन लोगों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र का अपमान है, जिनको लोकतंत्र में विश्वास न हो वही इस तरह की घृणित हरकत को अंजाम दे सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पर फेंका गया पत्थर उनके सिर के बहुत निकट से गुजरा। ऐसे में कोई बड़ी घटना हो सकती थी। बिहार की जनता सब देख रही है। वहीं लोकतंत्र के इन विरोधियों को उनकी सही जगह दिखाएगी। ऐसी हरकतों से बिहार की आवाम की आवाज को दबाने की कोशिश मूर्खता के अलावा कुछ भी नहीं।

वशिष्ठ नारायण सिंह ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही कहा कि इस घटना का जवाब बिहार की जनता जरूर देगी। 10 नवंबर को नीतीश कुमार की ऐतिहासिक वापसी होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!