तारकिशोर प्रसाद बोले- पर्यावरण संरक्षण एवं वानिकी के बेहतर परिणाम के लिए जनभागीदारी जरूरी

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Feb, 2021 01:00 PM

statement of tarkishore prasad

बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पर्यावरण संरक्षण, वानिकी एवं प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ठोस एवं कारगर उपाय कर रही है और इसके बेहतर परिणाम के लिए जनभागीदारी भी जरूरी है।

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पर्यावरण संरक्षण, वानिकी एवं प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ठोस एवं कारगर उपाय कर रही है और इसके बेहतर परिणाम के लिए जनभागीदारी भी जरूरी है।

तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को उनकी अध्यक्षता में वन, वानिकी, पर्यावरण संरक्षण तथा करारोपण के मुद्दे पर बजट पर विमर्श के लिए आयोजित बैठक में कहा कि बिहार सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ पर्यावरण संरक्षण, वानिकी एवं प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में ठोस और कारगर उपाय कर रही है। इसके लिए बजटीय प्रावधान भी किए गए हैं। आवश्यकता के अनुसार इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं वानिकी आज वक्त की जरूरत है और इसके बेहतर परिणाम के लिए जन भागीदारी के साथ आगे बढ़ना होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वन, वानिकी एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ करारोपण से संबंधित बजट पूर्व आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्राप्त सुझावों एवं मांगों पर गहन समीक्षा के बाद राज्य के व्यापक हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!