समीक्षा बैठक में जदयू को और मजबूत बनाने पर होगी चर्चा: उमेश कुशवाहा

Edited By Nitika, Updated: 07 Sep, 2021 06:26 PM

statement of umesh kushwaha

बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 07 सितंबर को होने वाली समीक्षा बैठक में पार्टी को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

 

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 07 सितंबर को होने वाली समीक्षा बैठक में पार्टी को और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

कुशवाहा ने मंगलवार को कहा कि 09 सितंबर को जदयू की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी शामिल होंगे और इस बैठक के जरिए पार्टी के पदाधिकारियों को जो पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है उस पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जदयू पूरे बिहार में अपने मिशन और विजन पर काम कर रही है। तमाम पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती और विस्तार के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसी को लेकर यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा अब तक जो कार्य किए गए हैं, उसका आकलन किया जाएगा। कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी ने तय किया है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू का प्रदर्शन कैसे बेहतर हो इस पर विशेष नजर है और इसी के तहत पूरे प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आने वाले समय में जदयू को बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार चल रही है और इसके तहत प्रदेश में सरकार की ओर से चलाई जा रहे विकास कार्यक्रमों का लोगों के बीच जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि जदयू को जन-जन से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से पूरे बिहार में चलाए जा रहे अभियान का काफी फायदा भी हुआ है। जदयू और सरकार को आम लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और इसे जारी रखने के लिए पार्टी और सरकार पूरी तरह मुस्तैद है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!