Edited By Nitika, Updated: 21 Jul, 2024 11:20 AM

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने INDIA ब्लॉक द्वारा बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने INDIA ब्लॉक द्वारा बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "हमने पहले ही कहा था कि कानून व्यवस्था पर अगर विपक्ष गंभीर है तो वे संकल्प लें और घोषणा करें कि किसी अपराधी को टिकट नहीं देंगे, किसी उग्रवादी को सदन नहीं भेजेंगे, शराब माफिया, बालू माफिया को उम्मीदवार नहीं बनाएंगे। इनकी कथनी और करनी में कहीं समानता नहीं है... मैंने खुले तौर पर कहा है कि भाजपा अपराधी, माफिया को कहीं तरजीह नहीं देती है... अपराधियों को अगर कोई सबक सिखा सकता है तो वह NDA गठबंधन, भाजपा है..."
बता दें कि इंडिया गठबंधन ने बिहार में कथित रूप से बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर आज पटना, बक्सर, अरवल और कई जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच विरोध मार्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अन्य दलों ने विपक्ष की आलोचना की है।