ड्यूटी पर जा रहे दारोगा की भीषण सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Sep, 2026 10:36 AM

sub inspector dies in horrific road accident while heading to duty

​​​​​​​पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दारोगा सूरज भूषण प्रसाद की मौत हुई है, जबकि सागर कुमार का इलाज भागलपुर में कराया जा रहा है। दारोगा के शव को पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक समेत पुलिसकर्मियों...

बांका: बिहार के बांका टाउन थाना में पदस्थापित दारोगा सूरज भूषण प्रसाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूरज भूषण प्रसाद मोटरसाइकिल से सागर कुमार के साथ ड्यूटी के लिए थाना जा रहे थे। इसी दौरान शहर के मुख्य डाकघर के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल, बांका पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दारोगा सूरज भूषण प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। सूरज भूषण प्रसाद बिहारशरीफ के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल सागर कुमार को बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है। 

पुलिस अधीक्षक अनिमेष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में दारोगा सूरज भूषण प्रसाद की मौत हुई है, जबकि सागर कुमार का इलाज भागलपुर में कराया जा रहा है। दारोगा के शव को पुलिस लाइन लाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक समेत पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!