नीतीश कुमार का सुशील मोदी पर पलटवार- यदि मेरे खिलाफ बोलकर BJP में कुछ बन जाते हैं तो बोलते रहें

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Aug, 2022 02:34 PM

sushil becomes something in bjp by speaking against me then keep speaking

नीतीश कुमार ने गुरुवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के कल दिए गए बयान के बाद अब कहा, 'कुछ लोग मेरे खिलाफ बोगस बयानबाजी...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि यदि उनके खिलाफ बोलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी पार्टी में कुछ बन जाते हैं तो बोलते रहें, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के कल दिए गए बयान के बाद अब कहा, 'कुछ लोग मेरे खिलाफ बोगस बयानबाजी कर रहे हैं। आपने देखा कि कैसे वह कह रहे थे कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था। नहीं बन पाया तो गठबंधन तोड़ दिया।'

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि सुशील मोदी ने जो भी आरोप लगाया है वह पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। उन्होंने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा, 'मेरे खिलाफ वह जो बोलना चाहते हैं बोले, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अभी वह कुछ नहीं हैं, यदि मेरे खिलाफ बोलकर पार्टी में उन्हें कोई जिम्मेदारी मिल जाती है तो यह उनके लिए बेहतर है।'

एक वक्त था जब नीतीश कुमार और सुशील मोदी हर जगह साथ नजर आते थे। लेकिन, बदले राजनीतिक परिद्दश्य के बाद अब दोनों नेताओं के बीच दूरी इतनी बढ़ गई कि वह एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!