सुशील मोदी ने PM के वैश्विक रैंकिंग में फिर नंबर वन होने पर दी बधाई, कहा- दुनिया ने माना उनका लोहा

Edited By Nitika, Updated: 21 Mar, 2022 10:48 AM

sushil modi congratulated pm modi on becoming number one

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने वैश्विक रैंकिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर नंबर वन होने पर बधाई दी।

 

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने वैश्विक रैंकिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बार फिर नंबर वन होने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि दुनिया ने उनका लोहा मान लिया है।

सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि वैश्विक महामारी कोरोना, यूक्रेन युद्ध और वहां फंसे 20 हजार से अधिक भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी जैसी कठिन परिस्थितियों में भारत ने जिस तरह दुनिया का नेतृत्व किया, उसके आधार पर ग्लोबल रैंकिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77 फीसद वोट के साथ फिर पहले स्थान पर हैं। रैंकिंग एजेंसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 7वें (41 फीसद वोट) स्थान पर रखा है। अंतिम 13वें स्थान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जानसन हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि भारत की आंतरिक परिस्थिति में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री श्री मोदी की नेतृत्व क्षमता पर जनता ने मुहर लगाई। भाजपा 4 राज्यों में सत्ता में लौटी। उन्होंने कहा कि विश्व, देश और दल को शानदार नेतृत्व देने वाले प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!