Edited By Ramanjot, Updated: 30 Oct, 2022 10:36 AM
सुशील मोदी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार और देश के विभिन्न भागों में ऊर्जा के अक्षय स्रोत भगवान सूर्य की आराधना करने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को लोकपर्व छठ पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा सांसद ने कहा कि अस्ताचलगामी और उदीयमान भास्कर को...
पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने प्रदेश और देशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी है।
सुशील मोदी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार और देश के विभिन्न भागों में ऊर्जा के अक्षय स्रोत भगवान सूर्य की आराधना करने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को लोकपर्व छठ पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा सांसद ने कहा कि अस्ताचलगामी और उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने वालों के जीवन में आरोग्य, समृद्धि और सुख-शांति का प्रकाश सदैव बना रहे।
बता दें कि भारत में करोड़ों श्रद्धालु रविवार शाम को डूबते सूरज और सोमवार सुबह को उगते सूरज को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करेंगे। बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में यह त्योहार विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है।