बिहार के उपमुख्यमंत्रियों एवं तेजस्वी ने छठ पर्व पर लोगों को दी शुभकामनाएं

Edited By Nitika, Updated: 18 Nov, 2020 02:37 PM

tarkishore renu and tejashwi greeted people on chhath festival

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्रियों- तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी तथा राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी और खुशहाली की कामना की।

 

पटनाः लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्रियों- तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी तथा राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई अन्य नेताओं ने लोगों को शुभकामनाएं दी और खुशहाली की कामना की।

भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि लोक आस्था के महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो चुकी है। आप सभी को प्रकृति के इस पूजन पर्व की मंगलमय शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा कि सभी छठव्रतियों को नमन। भगवान भास्कर की कृपा आप सभी पर बनी रहे। भाजपा नेता एवं बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बुधवार को नहाय खाय की परंपरा के साथ छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। मैं सभी छठ व्रतियों को प्रणाम करती हूं और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठपूजा के पावन अवसर पर मैं सभी बिहार वासियों की खुशहाली की कामना करती हूं। राजद नेता तेजस्वी यादव ने लिखा कि नहाय खाय के साथ आज आरम्भ होने वाले लोकआस्था के महापर्व छठ के शुभारंभ की आप सबों को हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान 'नहाय-खाय' की सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि सभी छठव्रतियों को नमन। बता दें कि लोक आस्था का महापर्व छठ के 4 दिवसीय अनुष्ठान की शुरूआज बुधवार को ‘‘नहाय-खाय'' के साथ शुरू हो गई। 21 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!