जन्माष्टमी पर तेजप्रताप ने जगह-जगह लगवाए पोस्टर, लालू-राबड़ी को मिली जगह लेकिन तेजस्वी फिर गायब

Edited By Nitika, Updated: 30 Aug, 2021 05:49 PM

tej pratap put up posters on janmashtami

बिहार में लालू परिवार के अंदर 2 भाइयों के बीच छिड़ा संग्राम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब राजद में भाइयों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। दरअसल, जन्माष्टमी पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के द्वारा जगह-जगह पोस्टर लगाए गए।

 

पटनाः बिहार में लालू परिवार के अंदर 2 भाइयों के बीच छिड़ा संग्राम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब राजद में भाइयों के बीच पोस्टर वार शुरू हो गया है। दरअसल, जन्माष्टमी पर लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के द्वारा जगह-जगह पोस्टर लगाए गए। वहीं उन पोस्टरों में लालू यादव और राबड़ी यादव तो दिखाई दिए लेकिन अर्जुन कहे जाने वाले भाई तेजस्वी को फिर जगह नहीं मिली।

जन्माष्टमी पर तेजप्रताप की ओर से पटना की सड़कों पर लगाए गए पोस्टर से तेजस्वी यादव गायब हैं। पोस्टर में तेज प्रताप की ओर से बिहार के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं हैं। इस पोस्टर में उनके पिता राजद सुप्रीमो लालू यादव और मां राबड़ी देवीं नजर आ रही हैं। तेजप्रताप यादव भी खुद इस पोस्टर में है।

बता दें कि सोमवार को लगे इस पोस्टर को देखने के बाद ये साफ हो गया कि तेज प्रताप और तेजस्वी यादव में दूरियां काफी बढ़ गई हैं। पोस्टर से तेजस्वी यादव के गायब होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों भाईयों के बीच अभी सब कुछ ठीक नहीं हो पाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!