रूपेश हत्याकांड पर तेजस्वी बोले- पल्ला झाड़ने के अलावा कुछ नहीं कर रहे CM नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Jan, 2021 11:55 AM

tejashwi attacked nitish over rupesh murder case

राष्ट्रीय जनता दल एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन प्रबंधक रूपेश सिंह की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि सुशासनी गुंडों ने ही उनकी जान ली है।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन प्रबंधक रूपेश सिंह की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला और कहा कि सुशासनी गुंडों ने ही उनकी जान ली है।

तेजस्वी यादव ने रविवार को स्व. रूपेश सिंह के परिजनों से मुलाकात करने के बाद ट्वीट किया, 'सुशासनी गुंडों ने रूपेश सिंह की हत्या कर दी। आज रूपेश के परिवार से मिला। उनके बुजुर्ग पिता, पत्नी और बच्चों से आंख नहीं मिला पा रहा था। पता नहीं असंवेदनशील मुख्यमंत्री को प्रतिदिन बिहार में सैकड़ों हत्याएं और गुंडाराज होने के बावजूद नींद कैसे आती है।'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि क्या मुख्यमंत्री कभी ऐसी घटनाओं पर दो शब्द संवेदना के भी व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री पल्ला झाड़ने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। क्या बिहार में सब अपराध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शह पर हो रहा है, यदि नहीं तो क्या भाजपा दो-दो उप मुख्यमंत्री के साथ सरकार में लोगों की जान लेने के लिए बैठी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!