Edited By Ramanjot, Updated: 15 Jul, 2020 04:16 PM
बिहार भाजपा कार्यालय में 75 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बिहार में संक्रमण फैला रहे हैं।
पटनाः बिहार भाजपा कार्यालय में 75 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बिहार में संक्रमण फैला रहे हैं।
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व विधायकों समेत कई बड़े नेता संक्रमित है। भाजपा के लोग बिहार में संक्रमण फैला रहे है। इनके ऐसे नाकारा स्वास्थ्य मंत्री है कि अपने उपमुख्यमंत्री और प्रदेश बीजेपी कार्यालय को ही कोरोना से नहीं बचा पाए तो बिहार और आम आदमी को क्या बचाएंगे?
राजद नेता ने अपने अन्य ट्वीट में कहा कि बिहार भाजपा के 100 नेताओं की रैंडम जांच करने पर 75 नेता पॉजिटिव पाए गए। कल्पना कीजिए अगर सभी की जांच हो जाए तो कितने संक्रमित मिलेंगे? प्रदेशवासियों से आग्रह है संक्रमण फैलाने वाले इन विशेष जमातियों से दूर रह स्वयं, परिवार और राज्य को सुरक्षित रखे। Virtual और Vulture के अंतर को समझें।