"सिर कट जाए, मोदी के सामने नाक नहीं रगड़ेंगे", बेलागंज पहुंचे तेजस्वी यादव ने जमकर बोला जुबानी हमला

Edited By Harman, Updated: 09 Nov, 2024 08:49 AM

tejashwi yadav who reached belagnj launched a scathing verbal attack

बिहार में 13 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसी क्रम में सभी पार्टियां जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। वहीं,शुक्रवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा...

गया: बिहार में 13 नवंबर को चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। इसी क्रम में सभी पार्टियां जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रही हैं। वहीं,शुक्रवार को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में राजद नेता सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा सर कट जाए तो कट जाए लेकिन मोदी के सामने नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू नहीं डरा तो उसका लड़का भी डरने वाला नहीं है।

"लालू जी ने भाजपा को रोकने में शरीर का सारा खून लगा दिया"
 तेजस्वी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू जी के शरीर में जितना खून था, भाजपा को रोकने में लगा दिया। जो बचा है उसे भी लगाएंगे। यह लालू और राजद का पार्टी है। सर कट जाए तो कट जाए लेकिन मोदी के सामने नाक नहीं रगड़ेंगे। लालू को जेल भेज हम पर मुकदमा किया। कभी विचारधारा से मुंह नहीं मोड़ा है। लालू सेना तैयार है। ईडी, सीबीआई से डराते हो, लालू नहीं डरा तो उसका लड़का डरने वाला नहीं है। 20 साल से विपक्ष में है, 17 महीना के लिए सिर्फ सरकार में आए तो भाजपा को हटाने आए थे।17 महीना सरकार में आए। 17 महीने नहीं होते तो 15 लाख को नौकरी नहीं मिलता। हम लोगों ने आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी बनाई है।

"लालटेन तरक्की का चिन्ह"
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दिवाली हो गया, आज सुबह छठ भी हो गया, पर्व त्योहार हो गया।अब लोकतंत्र का त्योहार 13 को होना है। कुछ लोग सोचते है सिर्फ 6 महीना साल भर का है,  लेकिन इसका संदेश पूरा देश में जायेगा। 2025 जितने के लिए उपचुनाव जितना होगा। यह लालटेन चुनाव चिन्ह नहीं देश के संविधान बचाने और तरक्की का चिन्ह है। 9 सीट इंडिया सीट जीते थे। अगर 10 और जीत जाते तो मोदी जी को भाग जाते। अगर देश में संदेश देना है तो संविधान, तरक्की,के लिए एकजुट होना पड़ेगा। अगर बेईमानी नहीं होता तो 20 में सरकार को लगभग बना लिए थे। हमलोग काम करने वाले लोग है। असली दुश्मन बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई है। अमन चैन और देश व बिहार की तरक्की के लिए एकजुट होना होगा।

"भाजपा को दूर भगाने के लिए नीतीश को सीएम बनाए"
साथ ही  तेजस्वी ने कहा भाजपा को दूर भगाने के लिए नीतीश को सीएम बनाए थे। मिट्टी में मिलने की कसम खाए थे। भाजपा में हिम्मत आमने सामने की नहीं होती है तो साजिश और बहुरूपिया का इस्तेमाल करती है। इनके पास मंत्र, तंत्र यंत्र है। राजद के पास आपके अलावा कुछ नहीं है। भाजपा के पास पैसा है। नए नए लोग को भेज कर बांटना चाहती है। एक रहना है बंटना नहीं है।

"नागपुर और नालंदा वाले लड़ाना चाहते हैं पर.....
तेजस्वी ने बताया कि 11 नवंबर को लालू यादव बेलागंज आएंगे। सेहत ठीक नहीं है लेकिन आप लोगों से मिलने आ रहे है। नागपुर वाला लड़ाया तो लड़ेंगे नहीं नालंदा वाला और नागपुर वाला को दिखाना है। उधर महाराष्ट्र में योगी जी बांटने के लिए क्या-क्या बोल रहे हैं। यह आप लोगों को समझना है और एकजुट हो जाना है। जब भैंस हम लोगों को पटक ही नहीं सकी तो भाजपा वाले क्या पटकेंगे। साथ ही उन्होंने जदयू सांसद ललन सिंह पर तीखा प्रहार करते हुए कहा जिसको दस्त लगा है, वह शंख फूंक रहा है। 20 में हम बोलते थे नौकरी देंगे तो नीतीश कहते थे कि अपने बाप के पास से लायेगा नौकरी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!