चकमा देकर अस्पताल से फरार हुआ था कैदी...पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Mar, 2023 02:24 PM

the prisoner escaped from the hospital by dodging

पुलिस सूत्रों से  सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली भगवानपुर गांव निवासी वीरेंद्र महतो को शराब मामले में रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद मंडल कारा छपरा भेज दिया था। मंडल कारा पहुंचने पर कैदी...

छपरा: बिहार के सारण जिला मुख्यालय के छपरा शहर के सदर अस्पताल से इलाज के दौरान आज फरार हुए कैदी को जिले के बनियापुर थाना की पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।  

अस्पताल से फरार हुआ था कैदी
पुलिस सूत्रों से  सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली भगवानपुर गांव निवासी वीरेंद्र महतो को शराब मामले में रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद मंडल कारा छपरा भेज दिया था। मंडल कारा पहुंचने पर कैदी वीरेंद्र महतो ने पेट दर्द की शिकायत की। जिसके बाद मंडल कारा प्रशासन ने दो चौकीदार और दो सिपाही के साथ उसे सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।  

जांच में जुटी पुलिस
सूत्रों ने बताया कि कैदी आज सुबह में सिपाही से नजर बचाकर अस्पताल से भाग निकला। जिसके बाद उसकी खोज शुरू की गई। इसी दौरान बनियापुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस अभिरक्षा से भागा वीरेंद्र महतो अपने घर में छुपा हुआ है। उक्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!