"बिहार में ध्वस्त है विधि-व्यवस्था", चिराग पासवान बोले- यहां राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की जरूरत

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Nov, 2023 11:40 AM

there is a need to impose president s rule in bihar chirag

चिराग पासवान ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त है और राज्य में अराजकता कि स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि...

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त है और राज्य में अराजकता कि स्थिति उत्पन्न हो गई है और ऐसे में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की जरूरत है। 

"बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल"
चिराग पासवान ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में विधि-व्यवस्था ध्वस्त है और राज्य में अराजकता कि स्थिति उत्पन्न हो गई है। ऐसी स्थिति में प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। सांसद ने कहा कि बालू माफिया, शराब माफिया और भूमि-माफियों का सरकार पर वर्चस्व कायम किए हुए हैं। इसके कारण सबको सुरक्षा देने की जिम्मेदारी जिस पुलिस पर है उसी पर 01 जनवरी 2022 से 30 अगस्त 2023 तक माफियाओं ने 1488 बार हमला किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हमले में 51 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की हत्या की गई है। 

दलित समुदाय पर बढ़ रही जुल्म की घटनाएं 
पासवान ने कहा कि बिहार में दलितों की हालत क्या है, इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी जो महादलित समुदाय से आते हैं, उनको जिस ढंग से अपमानित और प्रताड़ित किया, उससे सहज अंदाजा लग रहा है कि गांव में दलितों के साथ क्या हो रहा है। दलित समुदाय पर लगातार जुल्म की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसी घटनाओं में 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लोजपा-रामविलास के अध्यक्ष ने कहा कि जिस ढंग से मुख्यमंत्री नीतीश ने उनके परिवार और उनकी पार्टी को अनेकों बार तोड़ा है। यहां तक कि हमारे नेता पद्मभूषण रामविलास पासवान को अपमानित किया, यह उनके लिए शर्म का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया कि तेलंगाना से देश के लोगों को पद्मभूषण रामविलास पासवान के संबंध मे जो संदेश दिया और बिहार में दलितों पर हो रहे जुल्म की जानकारी दी वह ऐतिहासिक है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!