सारण में सर्पदंश से 2 लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Aug, 2026 02:33 PM

two die of snakebite in saran

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दोनों थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों थाने की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

छपरा: बिहार में सारण जिले के मशरक और मढ़ौरा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव निवासी मोजुबल हक(43) अपने खेत में काम करने गया था, जहां उसे विषैले सांप ने काट लिया। 

इसके बाद परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के शहबाज पुर गांव निवासी अरुण कुमार (20) अपने घर में काम कर रहा था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने काट लिया। परिजन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दोनों थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों थाने की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!