वैशाली नाव हादसे के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, राघोपुर के CO दीपक कुमार हटाए गए

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Oct, 2026 06:16 PM

vaishali boat accident raghopur co deepak kumar removed

जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, दीपक कुमार को अगले आदेश तक जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, प्रभात कुमार को तत्काल प्रभाव से राघोपुर का प्रभार संभालने और अंचल से संबंधित कार्यों का समय पर...

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले में राघोपुर के रामपुर श्यामचंद गांव में तीन दिन पहले नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने राघोपुर के अंचल अधिकारी दीपक कुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पातेपुर के अंचल अधिकारी प्रभात कुमार को राघोपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, दीपक कुमार को अगले आदेश तक जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं, प्रभात कुमार को तत्काल प्रभाव से राघोपुर का प्रभार संभालने और अंचल से संबंधित कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ था। सभी मृतक 15 वर्ष से कम उम्र के थे और उनमें से 13 एक ही परिवार के सदस्य थे। वे अन्य ग्रामीणों के साथ गंगा नदी पार कर दूसरे किनारे स्थित एक गांव में भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नाव नदी में पलट गई, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। 

रातभर चले बचाव अभियान के दौरान छह अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना के बाद प्रशासनिक लापरवाही बरते जाने के आरोप लगे थे और मामले की जांच शुरू की गई थी। इससे पहले राघोपुर के अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। दोनों अधिकारियों का वेतन भी अगले आदेश तक रोक दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!